फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: नववर्ष पर पूर्णागिरि धाम में उमड़े श्रद्धालु, 35 हजार से अधिक ने लगाई हाजिरी

Thu, 01 Jan 2026 11:29 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

वर्षांत और नववर्ष के आगाज पर शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर नए वर्ष में प्रवेश किया। दिनभर संपूर्ण धाम क्षेत्र मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
Register For Event
विज्ञापन
नववर्ष पर मां पूर्णगिरि के मुख्य मंदिर में मां के दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्षांत और नववर्ष के आगाज पर शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर नए वर्ष में प्रवेश किया। दिनभर संपूर्ण धाम क्षेत्र मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। साल के पहले दिन दोपहर बाद भी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। मंदिर समिति और पुलिस टीम मुख्य मंदिर में व्यवस्था में जुटी रही। नए वर्ष के पहले पल रात 12 बजे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने पर जगह-जगह रोक कर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाना पड़ा।

नववर्ष का स्वागत करने के लिए बुधवार की देर शाम से धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया था। रात में लंबी-लंबी लाइन लग गई। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मुख्य मंदिर में 30 घंटे में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बुधवार को रात आठ बजे से लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी जो पहली जनवरी शाम तक जारी रही। रात 10 बजे तक दर्शन कराए गए।

मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि दो जनवरी से दर्शन के लिए व्यवस्था पूर्ववत कर दी जाएगी। मुख्य मंदिर में मंदिर समिति के साथ काली मंदिर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई केसी जोशी के नेतृत्व में टीम तैनात रही। सीओ वंदना वर्मा बुधवार देर रात तक व्यवस्थाओं का जायजा लेती रहीं। उन्होंने बताया कि भैरव मंदिर की पार्किंग भरने पर वाहनों को चूका रोड पर भी पार्क कराया गया। रातभर अतिरिक्त पुलिस बल व्यवस्था में तैनात रहा।

रेलवे स्टेशन, शारदा घाट और नगर में मां के जयकारों की गूंज

नववर्ष पर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए श्रद्धालु ट्रेन, वाहन और पैदल डोलों के साथ भी आगे बढ़ते रहे। नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, शारदा घाट, बैराज मार्ग, नगर के मुख्य मार्ग और हाईवे पर भक्ति का रेला चलता रहा। बुधवार सुबह से ही पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन भर-भर कर पहुंचीं जबकि ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और डोले के साथ श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे। पहली जनवरी बृहस्पतिवार को भी सुबह से श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। शारदा घाट पर मां के दर्शन के बाद शारदा नदी में स्नान के लिए पहुंचे यूपी के जिला हरदोई के जत्थे में शामिल दिव्या शर्मा, माही गुप्ता, यजुर्वेद शर्मा और माधुरी शर्मा ने बताया कि वे लोग चार वर्ष से लगातार नववर्ष पर मां के दर्शन के लिए आ रहे हैं। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें