फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अल्ट्रा मैराथन विजेताओं को कमांडेंट ने किया सम्मानित

Fri, 07 Nov 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
आदि कैलाश में आयोजित अल्ट्रा मैराथन दौड़ में विजेता रही महिला हिमवीरों को लोहाघाट में सम्मानित
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमननियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आदि कैलाश में आयोजित अल्ट्रा मैराथन दौड़ में विजेता महिला हिमवीरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कमांडेंट ने बताया कि राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आदि कैलाश में 10 हजार से 14,500 फुट की ऊंचाई पर पहली बार अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी के 14 पदाधिकारियों ने भाग लिया जिनमें दो अधिकारी और सात हिमवीर जवान और पांच महिला हिमवीर शामिल रहीं।
मैराथन में महिला वर्ग की पांच किमी दौड़ में जीडी बेबी कुमारी ने प्रथम, जीडी ममता टोपो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 10 किमी दौड़ में जीडी अंजनी दानू ने तीसरा और जीडी कामना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कमांडेंट ने सभी विजेताओं शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें