फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में छह दिनों से ठप है बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा

Tue, 15 Aug 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पिछले छह दिनों से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप पड़ी हुई है। इसके चलते लोगों, व्यापारियों और युवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा सुचारु न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को दीपक जोशी, सुरेंद्र राज लडवाल, सुरेश भट्ट, नीरज पचौली, दीपक सोराड़ी, प्रवीण पाटनी, अमित लडवाल, संजय लडवाल आदि का कहना था कि पिछले छह दिनों से सेवा ठप होने से जहां उनका व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है, वहीं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चे अपने ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए लोहाघाट या देवीधुरा जाने को मजबूर हो रहे हैं। स्वान केंद्र, तहसील, बीआरसी, बैंकों, एटीएम, पीएचसी में भी दिक्कतें हो रही हैं। उनका कहना है कि उनके द्वारा इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन वह इस ओर पीठ किए हुए हैं।
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ब्राडबैंड सेवा सुचारु नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इधर बीएसएनएल के उप मंडल अधिकारी मनीष पंत का कहना है कि विभागीय संविदा कर्मियों के हड़ताल में जाने के चलते काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। शीघ्र ही ब्राडबैंड सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें