फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ट्रायल और प्रशिक्षण के बाद मरीजों के होंगे एमआरआई

Sat, 04 Apr 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल चंपावत में लोगों को अप्रैल माह में सरकारी दरों पर एमआरआई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सीएसआर मद से 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। मशीन को इंस्टाल कर लिया गया है। अब इसके ट्रायल और मशीन संचालन पर काम किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में एमआरआई का लाभ मिलने से चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि किटिकल केयर यूनिट के भवन में एमआरआई मशीन स्थापित की जा चुकी है। अब मशीन संचालन के लिए ट्रायल किया जाएगा। तकनीशियन को भी मशीन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी प्रक्रिया जल्द पूरी कर एमआरआई शुरू किया जाएगा।-
विज्ञापन

बीमारी की सटीक जानकारी मिलेगी
एमआरआई के माध्यम से मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, जोड़ों, पेट और पेल्विस जैसे शरीर के अंगों की विस्तृत जांच होती है इससे ट्यूमर, चोट, स्ट्रोक और अन्य स्थितियों का पता लगाना आसान होगा। वर्तमान में एमआरआई के लिए लोगों को खटीमा, हल्द्वानी, बरेली जैसे शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और धन बर्बाद होता है। डीएम मनीष कुमार ने बताया सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और मजबूत करने का काम किया जा रहा है। चंपावत के स्वास्थ्य के लिए सीएम लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए निर्देशित करते रहते हैं। पहाड़ में चंपावत जिला अस्पताल पहला ऐसा जिला होगा जहां एमआरआई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें