फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टनकपुर-चंपावत एनएच पर पलटा रेत से भरा डंपर, चालक घायल

Thu, 12 Feb 2026 11:52 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

टनकपुर-चंपावत एनएच पर सिन्याड़ी के पास रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
टनकपुर-चंपावत एनच पर सिन्याड़ी के पास पलटा डंपर वाहन। - फोटो : स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 टनकपुर-चंपावत एनएच पर चल्थी से रेता भरकर टनकपुर की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सिन्याड़ी के पास पलट गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस वाहन की मदद से चालक को उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया गया।

बुधवार को डंपर (यूके 03 सीए 4342) चल्थी से रेता भरकर टनकपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान सिन्याड़ी से पहले ही चढ़ाई पर वाहन की कमानी का नक्का टूटने से वह सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि चढ़ाई पर होने से वाहन खाई में गिरने से बच गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से खटीमा निवासी चालक सलमान घायल हो गया। अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. मोहम्मद उमर ने बताया कि चालक की हालत सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें