फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अग्निवीर के लिए खुद को तैयार करने में लग गए युवा

Thu, 04 Jun 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इस बार अग्निवीर भर्ती में युवाओं ने बाजी मारी है। अन्य युवा आगामी भर्ती की तैयारियों में जुट गए हैं। क्षेत्र की तमाम सड़कों पर युवा सुबह-शाम दौड़ते और व्यायाम करते नजर आ रहे हैं। इस बार क्षेत्र के मज्याड़ी मल्ली से पांच, खेती से चार, लंगटाई, डोल्टू, बेड़ी, चोरड़ा से दो-दो युवाओं को अग्निवीर योजना के लिए चयन हुआ है। जैम गांव के एक ही परिवार के दो सगे भाई भी अग्निवीर बने हैं। युवाओं का कहना है कि सेना की वर्दी पहनना उनके लिए गर्व का क्षण रहेगा। संवाद
विज्ञापन



...........................
प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर वित्तीय सहायता देने की मांग की
कर्णप्रयाग। जिपंउ लक्ष्मण सिंह खत्री ने जनपद के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी से मुलाकात की। प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर उन्होंने औली जिलासू मोटर मार्ग के लिए लोनिवि पोखरी को 50 लाख की वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। खत्री ने बताया कि मोटर मार्ग के निर्माण से कई गांवों की राह आसान हो जाएगीलेकिन विभाग के पास सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। ऐसे में यदि वित्तीय सहायता मिल जाती है तो सड़क निर्माण का कार्य हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें