फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: नई पेयजल लाइन से दो टैंकों में शुरू हुई सप्लाई

Fri, 24 Apr 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद लोगों को मिलने लगा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ के कई क्षेत्रों में अब पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। नई पेयजल लाइन से दो टैंकों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इससे बड़ी आबादी को काफी राहत मिल गई है। हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइन को अन्य टैंकों से भी जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में गर्मियों में पानी की भारी किल्लत हो जाती है। खासकर यात्रा सीजन में लोग पानी के लिए तरस जाते हैं। पेयजल समस्या दूर करने के लिए एनटीपीसी की पेयजल योजना 20211-12 में स्वीकृत हुई। काफी समय बाद जल निगम ने करीब तीन साल पहले लाइन का काम शुरू किया। बीती सर्दियों में निगम ने लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया। फिलहाल लाइन को जल संस्थान के हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन गर्मी और चारधाम यात्रा के दौरान पेयजल किल्लत को देखते हुए जल संस्थान के दो टैंकों में लाइन को जोड़ दिया गया है। टीवी टावर वाले टैंक से रविग्राम व सुनील वार्ड में सप्लाई हो रही है, वहीं नोग टैंक से मुख्य बाजार व नृसिंह मंदिर क्षेत्र में सप्लाई की जा रही है। जल संस्थान के जेई सिद्धांत भट्ट ने बताया कि पेयजल लाइन अभी विभाग को हस्तांतरित नहीं हुई है। नगर में पेयजल की समस्या को देखते हुए फिलहाल दो टैंकों में सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें