फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर में राशन कार्ड का सत्यापन आज से

Sun, 17 May 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। नगर पालिका क्षेत्र में 18 मई से राशन कार्ड सत्यापन अभियान शुरू होगा। यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें सभी वार्डों के उपभोक्ताओं के राशन कार्डों का सत्यापन किया जाएगा। यह अभियान नगर पालिका और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। इसके लिए वार्डवार तिथियां निर्धारित की गई हैं। पालिका के ईओ हेमंत चौहान ने बताया कि अभियान के पहले दिन 18 मई को पनाई वार्ड में सत्यापन होगा। इसके बाद 19 मई को रावलनगर वार्ड और 20 मई को शैल बसंतपुर घली वार्ड में जांच की जाएगी। 21 मई को पनाई तल्ली पलसारी वार्ड तथा 22 मई को भट्टनगर साकेत नगर वार्ड में सत्यापन होगा। अभियान के तहत 23 मई को मुख्य बाजार वार्ड और 25 मई को बंदरखंड वार्ड में राशन कार्डों का सत्यापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें