फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोल्टी गांव में शराब की उपदुकान का किया विरोध

Mon, 23 Mar 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा, दुकान बंद नहीं हुई तो क्षेत्र में सरकारी कार्यों का करेंगे बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। थराली विकास खंड के लोल्टी गांव में अंग्रेजी शराब की उपदुकान खोलने का स्थानीय लोगाें और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया। जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में उपदुकान का संचालन बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र में सरकारी कार्यों का विरोध किया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य चाैंडा वार्ड कला देवी के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी से मिले जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लोग शराब के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। वहीं लोल्टी में अंग्रेजी शराब की दुकान खोली जा रही है। इसका क्षेत्र में जोरदार विरोध किया जाएगा। कहा कि लौल्टी, तुंगेश्वर, देवराड़ा और हरचन गांव की महिलाओं ने पूर्व में भी शराब की दुकान का विरोध किया था तब उन्हें शराब कारोबारी की ओर से कोर्ट के नोटिस भेजे गए। अब फिर से यहां शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। चेतावनी दी गई यदि 31 मार्च तक दुकान का संचालन बंद नहीं किया गया तो क्षेत्र में सरकारी कार्यों का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जर गांव में महिलाओं ने किया शराब बंदी का फैसला

पोखरी। ग्राम पंचायत कांडई खोला के ग्राम इज्जर में महिला मंगल दल ने गांव में शराबबंदी का निर्णय लिया है। महिला मंगल दल अध्यक्ष सरिता देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी सार्वजनिक समारोह में शराब पीने व पिलाने पर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया। महिलाओं ने कहा कि शराब के चलन का गांव पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। इससे महिलाएं सबसे अधिक पीड़ित हैं। बैठक के बाद गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर पूजा देवी, गीता देवी, रजनी देवी, शशि देवी, गुड्डी देवी, सतेश्वरी देवी, शांति देवी, मीनाक्षी देवी, बैजंती देवी, चंद्रा देवी, ऊमा देवी, देवेश्वरी देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें