पोखरी। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर पीजी कॉलेज पोखरी में कई प्रतियोगिताएं हुईं। राज्य स्थापना दिवस पर इसके परिणाम जारी किए जाएंगे। कॉलेज के हॉल में आयोजित स्वरचित कविता वाचन प्रतियोगिता में शुभम पंत ने उत्तराखंड के सांस्कृतिक महत्व, नेहा ने उत्तराखंड गौरव पर कविता पाठ किया। वहीं आदर्श कुमार ने भी कविता पाठ किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया, आदर्श द्वितीय, वर्षा और अनुशिखा बर्त्वाल तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अंशिका, निकिता, शिवम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामानंद उनियाल ने राज्य गठन के इतिहास की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं से आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह लगन के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा। संवाद
गोला फेंक में कृष, लंबीकूद में अनामिका अव्वल
गोपेश्वर। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बृहस्पतिवार को खो-खो, गोला फेंक, लंबीकूद में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। विद्यालय परिसर में आयोजित खेलों में सीनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में कृष प्रथम, प्रथम चौहान द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिकाओं के खो-खो प्रतियोगिता में भाभा हाउस प्रथम और रमन हाउस द्वितीय रहा। जूनियर बालिकाओं की लंबीकूद में अनामिका प्रथम, काजल द्वितीय और श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में आयुष तिवारी प्रथम, दर्श भूषण द्वितीय और मनन पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट, बीपी सेमवाल, रजनी नेगी, केसी पुंडीर, सुंदरी सती, किरन रावत, आभा भंडारी, संतोषी पंत आदि मौजूद रहे। संवाद