फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदानगर सड़क : उड़ रहे धूल के गुबार तो कहीं गड्ढों की भरमार

Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग/गोपेश्वर। नंदप्रयाग-नंदानगर (19 किमी) मोटर मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य धीमी गति से हो रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग पर कहीं धूल के गुबार उड़ रहे हैं तो कहीं गड्ढे पड़े हैं। डामर पूरी तरह से उखड़ जाने से सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियाें की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नंदानगर ब्लाॅक के लगभग 60 गांवों को यातायात से जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है। स्थानीय लोगों ने इसे डेढ़ लेन सड़क बनाने की मांग के लिए लंबे समय तक आंदोलन किया भी था।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2024 में शासन से सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली। वर्ष 2025 में लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू किया गया। मगर निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है।
सेरा गांव के साथ ही दो अन्य जगहों पर पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। हिल कटिंग का काम भी कुछ जगहों पर आधा-अधूरा पड़ा है। श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति मंगरोली गांव निवासी प्रो. यूएस रावत का कहना है कि सड़क पर उड़ रही धूल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि को कार्य में तेजी लानी चाहिए। स्थानीय सुखवीर रौतेला का कहना है कि नंदानगर को जोड़ने वाली सड़क खस्ता हालत में है। सड़क के रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इधर, लोनिवि के ईई अनूप सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह से नंदप्रयाग से शुरुआत के चार किलोमीटर तक सड़क पर डामर बिछा दिया जाएगा। सेरा में पुल निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 12 मार्च को पुल का स्लेब स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि सड़क का डेढ़ लेन चौड़ीकरण कार्य 2027 में पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें