फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया

Wed, 29 Oct 2025 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ में 25-26 अक्तूबर को आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक फेस्टिवल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राम अवतार सिंह ने बताया कि फेस्टिवल में 25 छात्र-छात्राओं की ओर से दो चरणों में सामूहिक गान, रम्माण, नृत्य और नंदा जागर की सराहनीय प्रस्तुतियां दी गई थीं। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दोनों टीमों को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर डॉ. एमएस कंडारी, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. हरीश रतूड़ी, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, एसएल मुनियाल और जेएस रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें