फोटो
नारायणबगड़। सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से वेडूल केयर के सहयोग से कोठुली गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 लोगों ने आंखों की जांच की गई। छह लोगों को ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। वहीं 33 दंत, 20 स्त्री रोग सहित 191 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस मौक पर डॉ. विपुल, डॉ. दिव्या, डॉ. दीपक, डॉ. विपिन, सेवा इंटरनेशनल के जिला प्रबंधक प्रदीप नेगी, समन्वयक राहुल रावत, क्षेत्रीय समन्वयक संजय बुटोला, फार्मासिस्ट आयुष रावत, पैथोलॉजिस्ट रिंकी पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद