कर्णप्रयाग। सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से आदिबदरी और नगली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। साथ ही शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी जांच भी की गई। स्वास्थ्य जांच के बाद ग्रामीणों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। डॉ. दिव्या ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से वायरल बुखार से से संबंधित शिकायतें अधिक हैं। स्वास्थ्य शिविर में सेवा इंटरनेशनल से सूर्यकांत ड्यूंडी, रिंकी, जसवंत एवं आयुष मौजूद रहे। संवाद
70 लोगों की हुई आंखाें की जांच
नारायणबगड़। हंस फाउंडेशन सतपुली के सहयोग से कस्तूरा आई केयर सेंटर में आयोजित नेत्र शिविर में 70 लोगों के आंखों की जांच की गई। नेत्र चिकित्सक डाॅ. राजीव नेगी ने ग्रामीणों के आंखों का परीक्षण किया। और उन्हें दवाई वितरित की। इस अवसर पर 16 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए सतपुली अस्पताल के लिए रेफर किया गया जबकि 15 लोगों को आंखों के चश्मे दिए गए। शिविर के संचालन में दीपक गुसाईं मौजूद रहे। संवाद