फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 01 Jul 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर पंचायत नंदप्रयाग के वार्ड संख्या तीन सोनला में पेयजल लाइन चोरी और उसे उखाड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2000 में गांव के जल स्रोत से मुख्य बाजार, मिनी सचिवालय और आंगनबाड़ी केंद्र तक पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। कुछ समय बाद लाइन चोरी हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से दोबारा पाइप लाइन बिछाकर पानी टैंक तक पहुंचाया। आरोप है कि अब कुछ लोगों ने फिर से पाइप लाइन उखाड़ दी है जिससे मुख्य बाजार, विद्यालय और आसपास के परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने स्रोत से पूर्व की भांति पानी का आवंटन सुनिश्चित करने और पेयजल लाइन चोरी और उखाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर विजय सिंह, पंकज सजवाण, सुनील सिंह, कमल सिंह, राहुल, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, सतेंद्र, मुकेश सजवाण, राजेंद्र सजवाण सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें