गोपेश्वर। सगर गांव के ज्वाला देवी मंदिर और चंडिका मंदिर मेें हुई चोरी की घटना में क्षेत्र के ही कुछ लोगों का हाथ होने का संदेह है। शुक्रवार को गंगोलगांव और सगर गांव के ग्रामीणों ने थाना गोपेश्वर में पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए। ग्रामीणों ने मांग की कि इन लोगों से ढंग से पूछताछ की जाए, जिससे चोरी किए देवी के मुकुट, मूर्ति, छत्र और मंगलसूत्र बरामद किए जा सकें। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अतिशीघ्र आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।