फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उपपा चलाएगा जन जागरूकता अभियान

Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के हाल पच्चीस साल विषय पर जन जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों, संगठनों, राज्य आंदोलनकारियों के साथ मिलकर चलाए जाने वाले इस अभियान में राज्य की अवधारणा, अस्मिता, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक स्थितियों पर खुले मन से विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जागेश्वर से आए पार्टी के वरिष्ठ नेता कौस्तुभानंद भट्ट और संचालन कर रहे एडवोकेट नारायण राम ने कहा कि राज्य निर्माण के दौरान देखे गए सपने आज धूमिल हो गए हैं। राज्य की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी व प्राकृतिक संसाधनों की लूट के गंभीर सवालों से घिरी हुई है। खेती-किसानी के चौपट होने व राज्य में जन आंदोलन की आवाजें दबाने की प्रवृत्तियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन

सरकार को राज्य की 25 वर्षों की यात्रा को लेकर सामाजिक राजनीतिक दलों के साथ हर स्तर पर गंभीर विचार-विमर्श करने की ओर बढ़ना चाहिए ताकि लोगों की वास्तविक स्थितियों को समझा जा सके और राज्य की अवधारणा के प्रश्नों पर आगे चलकर सही कार्य किए जा सकें।
विज्ञापन

बैठक में एडवोकट जीवन चंद्र, मुहम्मद साकिब, मो. वसीम, दीप चंद्र, दीवान सिंह पिलख्वाल, गोपाल राम, ममता, एडवोकेट विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें