फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: खीरगंगा में अज्ञात शव बहता दिखा, SDRF-NDRF की टीम सर्च अभियान में जुटी, इलाके में सनसनी

Mon, 17 Aug 2026 02:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर के कपकोट स्थित खीरगंगा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ संयुक्त सर्च अभियान चला रही है।
Register For Event
विज्ञापन
बागेश्वर में नदी के किनारे अज्ञात शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के फरसाली क्षेत्र में खीरगंगा नदी के तेज बहाव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहते दिखने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नदी किनारे और निचले इलाकों में सघन सर्च अभियान चला रही है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को फरसाली निवासी चंदन कोश्यारी जब अपने घर से लौट रहे थे, तो नारायण घाट, भैंसुड़ी गाड़ के पास पुल के ऊपर से गुजरते समय उनकी नजर नदी में बह रहे एक शव पर पड़ी। पानी का बहाव तेज होने के कारण तत्काल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। चंदन कोश्यारी ने तुरंत घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही कपकोट पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और खीर गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें