बागेश्वर। सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने 14 महीने के मासूम शिवांश की मृत्यु के मामले में राज्य सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर चिकित्सालय की लापरवाही से जान गंवाने वाले मासूम शिवांश के पिता को एक साल बाद न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज होना साबित करता है कि प्रदेश् सरकार जनता के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। रमेश पांडेय ने आरोप लगाया कि यदि बालक के पिता जागरूक न होते तो प्रशासन इस मामले को एक साल पहले ही रफा-दफा कर चुका था।