ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक राज्य अतिथि गृह कौसानी में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों ने ग्राम विकास विभाग और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अलावा अन्य कार्य कराने का विरोध किया।
बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों ने मांग आधारित मनरेगा योजना को लक्ष्य आधारित न बनाए जाने की मांग की। बैठक में शैक्षिक अर्हता स्नातक करने की मांग भी उठाई गई। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।