फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज

Tue, 14 Apr 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। दमकल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले दिन अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया। 1944 में आग बुझाने के दौरान शहीद हुए 44 फायर कर्मियों समेत हाल के वर्षों में शहीद फायर फाइटरों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

फायर स्टेशन में सीओ मनीष शर्मा ने नगर में निकाली जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर सर्विस कर्मचारियों ने लोगों को रैली और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से जागरूक किया। प्रभारी अधिकारी पाठक ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। संवाद


मौन धारण कर शहीदों को किया याद
गरुड़ (बागेश्वर)। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर कोतवाल कैलाश नेगी और फायर स्टेशन प्रभारी धन सिंह ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि। दमकल कर्मियों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कर्मियों ने फायर स्टेशन गरुड़ से बैजनाथ तक कर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। वहां हेम पांडेय, मुकेश भैसोड़ा, विनोद मेहरा, मनोज सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन



दमकल किर्मियों ने निकाली रैली
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट फायर स्टेशन में अग्निशमन दिवस पर श्रद्धांजलि के बाद हरी झण्डी दिखाकर फायर सर्विस वाहनों को रवाना किया। दमकल किर्मियों ने भराड़ी, जाजर, सरयू पुल से लेकर खाईबगड़ आदि स्थानों तक रैली निकाली। लोगों को बैनर, पप्लेंट बांट कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें