काफलीगैर (बागेश्वर)। कठपुड़ियाछीना को नया ब्लॉक बनाने की मांग पर क्षेत्र के ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना ने इस मांग पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए व्यापक जन-जागरण अभियान शुरू कर दिया है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ब्लॉक गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो क्षेत्र में उग्र जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा।
बुधवार को जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र में जन-जागरण अभियान चलाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को ब्लॉक न बनने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। उन्होेंने कहा कि अब घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।