बागेश्वर। राजस्व पुलिस ने पत्नी के भरण पोषण के मामले में फरार चल रहे वारंटी को पकड़ लिया है। राजस्व उप निरीक्षक जगत सिंह कोरंगा ने बताया कि नंदन सिंह की पत्नी ने तीन साल पहले राजस्व पुलिस में भरण पोषण का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
घरेलू विवाद के बाद आरोपी नंदन सिंह पुत्र हीरा सिंह सात क्वैराली निवासी को पत्नी के भरण पोषण का खर्चा देना था। परंतु खर्च देने के बजाय वह घर से फरार हो गया था। तीन साल बाद घर आने पर राजस्व पुलिस को उसके घर में होने की सूचना मिली ।