फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क पैदल रास्ते पर गिरी कार, दो स्कूटी क्षतिग्रस्त

Sun, 14 Dec 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार पैदल रास्ते पर गिर गई। कार की चपेट में आने से दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय कार में चालक या अन्य कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन

रविवार को ऑल्टो चालक रविंद्र ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया और समीप की दुकान में सामान लेने चला गया। चालक ने ढलान वाली सड़क पर कार खड़ी की लेकिन हैंड ब्रेक नहीं लगाया। इस दौरान कार अचानक ढलान की ओर लुढ़कते हुए पैदल रास्ते के किनाने खड़ी दो स्कूटी पर जा गिरी। कार के साथ-साथ दोनों दोपहिया भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद व्यापारियों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि वाहन में किसी के नहीं होने से अप्रिय घटना नहीं हुई।। सूचना के बाद बैजनाथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसआई विवेक भट्ट ने बताया कि मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें