बागेश्वर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती से पूर्व पुलिस जवानों ने जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को कानूनी जागरूकता के बारे में बताया।
एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश में आयोजित बाइक रैली को एसडीएम प्रियंका रानी, सीओ अजय साह और सीओ मनीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को नशामुक्त जीवन जीने, साइबर अपराधों की रोकथाम, नए कानूनों की जानकारी और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा में भूमिका के प्रति प्रेरित किया गया। रैली में कोतवाली पुलिस, पुलिस लाइन, फायर स्टेशन और पुलिस कार्यालय के जवानों ने प्रतिभाग किया।