ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए नामांकन पत्रों को खरीदने के लिए दावेदारों की लाइन लगी रही। 19 और बीस नवंबर को प्रत्याशी पर्चे दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
दूसरे चरण में जोया ब्लॉक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव कराया जाएगा। 19 नवंबर से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। दो दिन प्रत्याशी पर्चे दाखिल कर सकेंगे।
सोमवार से ब्लॉक कार्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री चल रही है। मंगलवार को नामांकन प्रपत्र खरीदने के लिए ब्लॉक कार्यालय पर काफी भीड़ रही। दावेदारों को लाइन में लगकर पर्चे खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री जारी रहेगी। 19 और बीस नवंबर को प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के चलते ब्लॉक कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। आरओ, एआरओ तैनात रहेंगे।