फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कसारदेवी में बिजली के खुले तारों की जगह एबी केबल बिछाएगा यूपीसीएल

Thu, 26 Feb 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल कसारदेवी में बिजली के खुले तारों की जगह एरियल बंच केबल (एबी केबल) बिछाई जाएगी। मंदिर के पास कई स्थानों पर बिजली के खुले तार जमीन से काफी करीब से होकर गुजर रहे हैं। बंदरों का झुंड बिजली के तारों के सहारे इधर से उधर मंडराता रहता है। ऐसे में आए दिन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होती है। वहीं खुले तारोें से आवाजाही के दौरान लोगों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर से करीब आठ किमी दूर स्थित कसारदेवी में देश-विदेश से हर वर्ष काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली के खुले तारों से उन्हें हादसों की आशंका बनी रहती है। तूफान और तेज हवा के दौरान इन बिजली के तारों के टूटना का खतरा बना रहता है। यूपीसीएल की पहल पर जल्द 44 लाख रुपये से इन खुले तारों की जगह एबी केबल बिछाई जाएगी। इसके लिए शासन से बजट अवमुक्त हो चुका है। ऐसे में पर्यटकाें के साथ ही क्षेत्र के लोगों को बिजली के तारों से करंट लगने का डर नहीं होगा। वहीं खराब मौसम में लाइन में फाॅल्ट आने से लोगों को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।

लमगड़ा से भी हटेगा खुले तारों का जाल
यूपीसीएल लमगड़ा बाजार में खुले तारों को एबी केबल में बदलेगा ताकि आबादी वाले क्षेत्रों में हादसों की संभावना न रहे। इसमें 34 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग की इस पहल से लोगों को काफी राहत पहुंचेगी। वहीं बिजली गुल रहने जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी
विज्ञापन


कसारदेवी और लमगड़ा में 78 लाख रुपये से खुले तारों को एबी लाइनों में बदला जाएगा। इससे लोगों को बिजली कटौती से निजात मिलेगी। साथ ही तारे के टूटने पर करंट लगाने का खतरा नहीं रहेगा। -कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें