फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: व्यापार मंडल 26 इकाइयों को करेगा सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा की जिला एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक रविवार को दीपचंद सभागार स्थित व्यापार मंडल भवन में हुई। बैठक में जिले की सभी 26 इकाइयों को सशक्त बनाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की सभी 26 इकाइयों का भ्रमण 30 अगस्त से शुरू किया जाएगा। भ्रमण के दौरान संगठन को मजबूत करने, व्यापारियों की समस्याएं सुनने और प्रत्येक इकाई को सक्रिय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में 15 अगस्त को व्यापार मंडल भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा जिला एवं नगर व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 वरिष्ठ व्यापारियों और समाजसेवियों को व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशील साह ने पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट और मजबूत संगठन ही व्यापारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है।
बैठक में जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जया साह, अश्वनी नेगी, दीप जोशी, शहजाद कश्मीरी, पवन साह, ज्योति कपूर, संजीव गुप्ता, राकेश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें