फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चीनी के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Thu, 20 Aug 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित करना शुरू कर दिया है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब एक सप्ताह में चीनी के दामों में 15 से 20 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। फुटकर बाजार में चीनी अब 56 से 58 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार करीब 15 दिन पहले तक बाजार में चीनी के दाम 45 से 48 रुपये प्रति किलो के आसपास थे। अब इसकी कीमत बढ़कर 56 से 58 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हालांकि अलग-अलग दुकानों पर कीमतों में कुछ अंतर बना हुआ है। अचानक बढ़े दामों का असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों पर भी दिखाई दे रहा है। किराना कारोबारी अनिल कुमार ने बताया कि थोक बाजार में ही चीनी बढ़े हुए दामों पर पहुंच रही है।
ऐसे में फुटकर बाजार में इसकी कीमत बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि बाजार में मांग और आपूर्ति के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं कारोबारी दीप चंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन समेत कई त्योहार नजदीक हैं। त्योहारों के दौरान चीनी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ सकता है। चीनी महंगी होने से आने वाले दिनों में मिठाइयों के दाम बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें