अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारणी के गठन के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। आठ दिसंबर को आम सभा और 10 दिसंबर को मतदान होगा। कुल 305 मतदाता (अधिवक्ता) मतदान कर अपना नेता चुनेंगे।
चुनाव समिति बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य चुनाव संयोजक पंकज लटवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन और चार दिसंबर को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। पांच दिसंबर को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। इसी दिन शाम चार से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह दिसंबर को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी होगी। आठ दिसंबर को दोपहर 12 बजे से आम सभा होगी। 10 दिसंबर को सुबह नौ से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी कार्यक्रम बार भवन पांडेखोला में होंगे। इस दौरान सदस्य अमिता चौधरी, मुरलीमनोहर भट्ट, एजाज अंसारी, रोहित कार्की आदि मौजूद रहे।