फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई गलत जवाब, उठे सवाल तो हटानी पड़ी आंसर-की; पढ़ें पूरा मामला

Wed, 19 Aug 2026 12:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से जारी उत्तराखंड संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई उत्तर गलत पाए गए, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित उत्तराखंड संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई उत्तर गलत पाए जाने से परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने आननफानन उत्तर कुंजी वेबसाइट से हटाकर संशोधित कुंजी जारी कर दी।

16 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बीएड के लिए 5352 और एमएड के लिए 45 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस बार संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एसएसजे विश्वविद्यालय को दी गई थी। बीएड के लिए राज्य के 76 शिक्षण संस्थानों की करीब सात हजार सीटों और एमएड की 150 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त को दोनों परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां अपनी वेबसाइट पर अपलोड कीं। कुंजी देखने के बाद बी, सी और डी सेट के अभ्यर्थियों ने कई प्रश्नों के उत्तर गलत होने की शिकायत की। अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मामले की जांच और उत्तर कुंजी में सुधार की मांग की।

शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय ने उत्तर कुंजियां वेबसाइट से हटा लीं। इसके बाद 18 अगस्त को संशोधित उत्तर कुंजियां दोबारा वेबसाइट पर अपलोड की गईं।

20 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट पर जारी नवीन उत्तर कुंजियों का अवलोकन कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में अभ्यर्थी साक्ष्य सहित 20 अगस्त की रात 11:59 बजे तक registrar@ssju.ac.in पर ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड, एमएड की प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजियों के बी,सी और डी सेट में तकनीकी खामियों के चलते त्रुटियां हुईं। विवि की ओर से अब परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजियां विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं।

विज्ञापन

- डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव, एसएसजे विवि अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें