फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुमाऊं-गढ़वाल बॉर्डर पर धूमधाम के साथ मनाया गया मां दुर्गा देवी मेला

Fri, 17 Apr 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के मां दुर्गा देवी मंदिर मे वृहस्पतिवार को मेले का आयोजन हुआ। हर वर्ष वैशाख महीने की दो गते को आयोजित होने वाला यह मेला कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। जहां पर अल्मोड़ा जिले के साथ ही चमोली जिले से भी भारी तादाद में श्रद्धालु माता दुर्गा के दर्शनो के लिए पहुंचते हैं।मेला परिसर में मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी भागीदारी की। इस दौरान कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हालांकि मेला स्थल दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के यहां पहुंचने के बावजूद मंदिर क्षेत्र आज भी पर्याप्त सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सल्ट विधायक महेश जीना, ब्लॉक प्रमुख श्री मथुरा दत्त डुंगरियाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा, कुंदन लाल, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरी राम आर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें