फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आईटी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सामाजिक विकास एवं प्रबंध समिति की ओर से नाबार्ड के सहयोग से माल रोड स्थित समिति के स्किल प्रशिक्षण केंद्र में तीन माह का आईटी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक गिरीश पंत और डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के वोकेशनल स्टडीज़ विभाग के सहायक प्रोफेसर गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण युवाओं के लिए भविष्य की मजबूत आधारशिला है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी शंभू दत्त जोशी ने बताया कि यह प्रशिक्षण तीन माह तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में भीम सिंह बगड़वाल, पूरन सिंह कनवाल, अनिल नैनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें