फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भारी बारिश के बाद भी बैसी में उमड़ी भीड़

Wed, 08 Apr 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेहरागांव स्थित गोलज्यू देवता मंदिर में चल रही 11 दिवसीय गोलज्यू देवता बैसी के दसवें दिन धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए। बुधवार सुबह पंडितों द्वारा विधिवत देव पूजन किया गया। जिसके बाद सुबह 11 बजे से जागर का आयोजन शुरू हुआ। भारी बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। जागर के दौरान देवताओं का आह्वान किया गया और उन्होंने ग्रामवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया। वहां मंदिर समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह मेहरा, सचिव हीरा सिंह मेहरा, व्यवस्थापक अमर सिंह मेहरा, उप व्यवस्थापक लक्ष्यण सिंह मेहरा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें