कपकोट (बागेश्वर)। कनलगढ़ घाटी के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों के अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की है। सोमवार को पीएमजीएसवाई कार्यालय में दिए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि चचई ग्राम सभा में आपदा के बाद से अब तक पुल नहीं बन सका है। वाहनों की आवाजाही बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छुरिया-लखमारा सड़क का काम भी लंबे समय से अधर में लटका है। ग्रामीणों ने नान कन्यालीकोट के स्यालढूंगा तोक के लिए स्वीकृत सड़क का तत्काल सर्वे कराने की भी मांग की। इस मौके पर जिपं सदस्य बलवंत राम, क्षेपं सदस्य कमला देवी आदि मौजूद रहीं।