जागेश्वर (अल्मोड़ा)। प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में कार्तिक महीने के पार्थिव पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। बाबा के दर्शन के लिए शनिवार को दो हजार से श्रद्धालु पहुंचे। बाका के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
मंदिर में श्रद्धालुओं ने 55 रुद्राभिषेक और 20 से अधिक पार्थिव पूजन किए। श्रद्धालुओं की भीड़ होने से आर्तोला से जागेश्वर धाम के बीच लगातार जाम देखने को मिला। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस कर्मी गाड़ियों को जाम निजात दिलाने में जुटे रहे। चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी ने बताया कि सड़कों पर जाम की स्थिति न हो इसके लिए पुलिस लगातार तैनात हैं। स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संवाद