अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 मई को अल्मोड़ा दौरे पर रहेंगे। जारी वीआईपी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह खटीमा से हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचेंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे सिमकनी ग्राउंड स्थित एसएसजे कैंपस पहुंचेंगे। इसके बाद वह सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नव निर्मित प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद उदय शंकर नाट्य अकादमी अल्मोड़ा में आयोजित एसडीजी अचीवर्स अवार्ड 2024-25 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अल्मोड़ा कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री टाटिक हेलीपैड से टिहरी गढ़वाल के लिए रवाना होंगे।