अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बुधवार को एक छात्रनेता और बाहरी युवक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष सीधे कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी।
युवक परिसर में तैनात एक शिक्षिका का पुत्र बताया जा रहा है। परिसर में बाहरी व्यक्ति की ओर से विवाद किए जाने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी भी पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि इस तरह की घटना की सामने आई है। इसमें दोनों पक्ष की ओर से तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।