फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिविल सर्विसेज प्री-परीक्षा छूटने के बाद वाहनों के लिए भटके अभ्यर्थी

Sun, 24 May 2026 09:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज प्री-परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ा। बाजार बंद रहने से उन्हें चाय पानी के लिए भी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन


रविवार को सिविल सर्विसेज प्री-परीक्षा की द्वितीय पाली में 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा हुई। पेपर छूटने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पहुंचे तो वहां उन्हें गंतव्य को जाने के लिए वाहन नहीं मिले। वीकेंड के चलते ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही रही। इस कारण जमाड़, सोमेश्वर, चौखुटिया, स्याल्दे, मौलेखाल, रानीखेत, हल्द्वानी आदि स्थानों को जाने वाले परीक्षार्थियों और यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। परीक्षार्थियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर चक्कर काटने पड़े। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साप्ताहिक बंदी के चलते अल्मोड़ा बाजार बंद रहा। इस कारण परीक्षार्थियों को खाना, चाय पानी के लिए भी परेशानी हुई। मनोज कुमार ने बताया कि इंतजार करते हुए आधा घंटा हो गया है लेकिन हल्द्वानी जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। सूरज सिंह ने बताया कि स्याल्दे जाने के लिए वाहन खोज रहा हूं लेकिन वाहन नहीं मिला। इससे दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें