फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एएसपी ने किया पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

Wed, 28 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह ने पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड में मौजूद जवानों ने उन्हें सलामी दी। उच्चकोटी के टर्न आउट (साज सज्जा) के लिए क्वार्टर गार्ड में मौजूद जवानों को पुरस्कृत किया। उन्होंने जवानों से वैपन हैंडलिग (खोलना-जोड़ना) के अभ्यास के साथ–साथ शस्त्रों से संबंधित जानकारी पूछी। शस्त्रागार में राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार सभी आर्म्स और एम्युनेशन का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं जीडी, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, यातायात कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, परिवहन शाखा और मौजूदा वाहनों आदि का निरीक्षण कर संबंधित प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें