अल्मोड़ा। जिले में एक सप्ताह के भीतर न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर तेज होने लगा है। ठंड में इजाफा होते ही ब्लोअर, हीटर और पानी गर्म करने की रॉड की बाजार में मांग बढ़ने लगी है। इससे व्यापारियों को इस साल ठंड में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक दुकानों ब्लोअर की कीमत 1200 से लेकर 3000 रुपये तक है। जबकि हीटर 500 रुपये से दो हजार रुपये तक बिक रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने भी दुकान में अपना स्टॉक बढ़ा लिया है। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी प्रकाश रावत ने बताया कि अभी ठंड की शुरूआत है लेकिन अभी से ही इस इन उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है। उम्मीद है कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक कारोबार अच्छा रहेगा।