घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भागते समय हमलावर ने घर के बाहर सो रहे गणेशु कनौजिया पर भी ईंट से वार किया और हनुमान फाटक पुलिस चौकी के सामने से भाग निकला। सुबह घटना की जानकारी होने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। एक साथ तीन लोगों पर हमला और एक की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: बसपा विधायक की 40 किलोमीटर की अंतिम यात्रा... खनवर से गंगा घाट तक जाने में छह घंटे लगे
मृतक पप्पू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि पुलिस का फोकस हमलावर की पहचान करने और वारदात के पीछे की वजह पता लगाने पर है।
दुकान खाली कराने को लेकर विवाद का आरोप
मृतक पप्पू के परिजनों ने उसकी हत्या के पीछे दुकान मालिक का हाथ होने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक पप्पू अविवाहित था और हनुमान फाटक में घर के पास किराये की दुकान लेकर साड़ी का पत्ता काटने का काम करता था। दुकान खाली करने को लेकर उसका मकान मालिक से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते पप्पू की हत्या कराई गई। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।हमलावर ने तीन लोगों को अलग-अलग स्थानों पर निशाना क्यों बनाया और उसका पप्पू से क्या संबंध था, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।