फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तिलक समारोह में पहुंची युवती, बोली- पांच साल से मेरे साथ है युवक का रिश्ता; रुकवाई रस्म

Sat, 02 May 2026 03:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: यूपी के चंदौली जिले में इस मामले की जानकारी मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। युवती का आरोप सुनने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। युवती ने कहा कि युवक उसके साथ पांच साल से रिश्ते में है।
Register For Event
विज्ञापन
युवती को थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: पीडीडीयू नगर में बीती रात एक तिलक समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब एक युवती ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम रुकवा दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास स्थित एक होटल में तिलक की रस्म चल रही थी, तभी युवती के पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन




युवती ने खुद को दूल्हा बने युवक की प्रेमिका बताते हुए दावा किया कि दोनों पिछले पांच वर्षों से रिश्ते में थे। उसका आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब परिवार के दबाव में दूसरी शादी कर रहा है। इसी बात को लेकर उसने समारोह स्थल पर विरोध दर्ज कराया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसने पहले ही युवक के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में युवक जेल भी जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। जमानत मिलने के बाद ही उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी।

विज्ञापन

जमकर मचाया हंगामा

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। अधिकारियों के अनुसार, मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार की जाएगी। 

घटना के बाद युवती ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि उसकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया और उसे सुरक्षा देने के बजाय हाईवे पर छोड़ दिया गया।

युवती ने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए बताया कि मऊ जिले में कुछ लोगों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया था और जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई जांच और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मामला न्यायालय के विचाराधिन है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें