मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात का प्रभाव अगले दो से तीन दिनों तक रह सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है, जिसका असर पूर्वी यूपी तक पड़ सकता है। इससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद लू की गति फिर से रफ्तार पकड़ सकती है। दूसरी ओर पूर्वी यूपी के कई जिलों में 27 अप्रैल के बाद तीन से चार दिनों के लिए बारिश की भी संभावना बन रही है। गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें; लापरवाही की हद: किशोर ने सीने का कराया था एक्सरे, दे दी गई पैर की रिपोर्ट; डॉक्टर के भी उड़े होश
पिछले साल से 2 डिग्री ज्यादा पारा, लू का भी असर नहीं था
अप्रैल 2025 से तुलना करें तो इस साल बनारस का पारा तीन से चार डिग्री ऊपर ही रहा। पिछले साल 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार उससे करीब दो डिग्री ज्यादा है।