फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी में चार की मौत से सनसनी, जन्मदिन के दिन शख्स ने किया सुसाइड; पढ़ें- अन्य खबरें

Mon, 03 Nov 2025 06:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में अलग- अलग स्थानों पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने खुदकुशी कर ली। वहीं कई बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
Register For Event
विज्ञापन
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फंदा लगाकर युवक ने दी जान जन्मदिन के दिन ही मिला शव

विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (मोहांव) गांव में पारिवारिक कलह से परेशान होकर राहुल उर्फ मोनू गुप्ता (32) ने पंखा लगने वाले ग्रिल से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी तब हुई जब शव से दुर्गंध आने लगी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनुमान लगाया गया कि उसने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या की है। फेसबुक पर एक नवंबर को ही उनका जन्मदिन दर्ज था।

बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद के चलते राहुल नाराज होकर अपने पुराने घर से निकल गया था। शनिवार तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। छोटे भाई रोशन और विकास जब खोजबीन करते हुए राहुल के नए मकान पर पहुंचे तो देखा कि वह साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह मकान पुराने घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर है।सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव फूल चुका था और दुर्गंध भी उठ रही थी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि घटना को 24 घंटे से अधिक बीत चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पत्नी सरिता, मां अनीता सहित परिजनों बेसुध हैं। नौ वर्षीय बेटी परी उर्फ दिव्या और सात वर्षीय बेटा आयुष सदमे में हैं। राहुल पेशे से ऑटो चालक था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

 
भारी वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दो की मौत
लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड फेज-2 पर रविवार की रात एक बजे भारी वाहन की टक्कर से मोपेड सवार सहती यादव (52 वर्ष) व रामविलास गुप्ता (40 वर्ष) की मौत हो गई। आरोपी वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों बिना हेलमेट के मोपेड पर थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जंसा थाना क्षेत्र के भडाव गांव के सहती यादव व रामविलास गुप्ता रात में अकेलवा से लोहरापुर जा रहे थे। मोपेड सवार दोनों जैसे ही रिंग रोड पर खेवशीपुर के पास पहुंचे कि भारी वाहन ने मोपेड में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही रामविलास गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, घायल सहती यादव को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सहती को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया की दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। आसपास लगे सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
    
पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत
बड़ागांव थाना क्षेत्र के खुशियालीपुर मोड़ के पास रविवार की शाम पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार खातून (60) की मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जियारत से घर लौटते समय हादसा हुआ। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में तीन साल की बच्ची अफसाना सुरक्षित बच गईं। उसे कहीं खरोंच भी नहीं आई।थाना क्षेत्र के रामपुर बसनी निवासी वृद्धा खातून परिवार के मुन्ना अली (40), अब्बास अली (42), नइया (22), गुलफ्सा (21) और बलुआ निवासी ऑटो चालक शमीम (28) के साथ विरांव स्थित मजार पर जियारत को गईं। लौटते समय बाबतपुर कपसेठी मार्ग स्थित खुशहालीपुर मोड़ के बीच जैसे ही ऑटो पहुंचा कि तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। ऑटो सवार 3 वर्षीय अफसाना सुरक्षित बच गई। घटना के बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में मुन्ना अली, अब्बास अली और चालक शमीम को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
छठ पूजा पर हुए विवाद में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत 
सारनाथ थाना क्षेत्र के सांरग तालाब पहाड़िया इलाके में छठ पूजा के दौरान किरायेदारों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी से घायल सुनील विश्वकर्मा की इलाज के दौरान रविवार सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। आरोपी दिलीप कुमार गुप्ता को सारनाथ पुलिस ने लेढूपुर स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में हवेलिया सारनाथ निवासी आरोपी दिलीप ने बताया कि 24 अक्तूबर को छठ पूजा के लिए कमरे की सफाई के दौरान सुनील विश्वकर्मा से कहासुनी हुई थी। गुस्से में आकर घरेलू चाकू से सुनील विश्वकर्मा के पेट में वार कर दिया। थाना प्रभारी शिवानंद सिसोदिया ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। 

चोरी करते थे मोबाइल फिर ऑनलाइन साइटों से करते थे एक्सचेंज, 2 गिरफ्तार

ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन शॉपिंग एप पर बेचने और सिम से यूपीआई बनकर पैसा निकाल लेने वाले दो अभियुक्तों को बड़ागांव पुलिस ने शनिवार की रात वीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल राजभर (21) निवासी कोटवां रामपुर देवरिया और नीरज शर्मा (22) निवासी मावना गढ़वा देवरिया के रूप में हुई। आरोपियों के पास से चोरी के 14 एंड्रॉयड फोन मिले।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में यात्रियों के चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन चोरी करते हैं और कई बार सफर के दौरान झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते हैं। चोरी के फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर में बदलकर नया मोबाइल खरीद लेते थे। नए फोन ऊंचे दाम पर बेचकर पैसा आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए मोबाइलों के सिम कार्ड निकालकर वे यूपीआई एप डाउनलोड करते और पीड़ितों के बैंक खातों से धनराशि ट्रांसफर कर लेते थे। बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों चोरी के मोबाइलों के लॉक खुलवाने वाराणसी आए थे। नीरज शर्मा पर गोरखपुर भटनी जीआरपी में केस दर्ज है। दोनों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

60 फीट गहरे कुएं में गिरे सियार को निकाला बाहर
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रामसिंहपुर गांव में 60 फीट गहरे कुएं में गिरे एक सियार को सर्पमित्र ने रविवार को रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के अनुसार सियार पिछले दस दिनों से कुएं में गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी सर्पमित्र रतन गुप्ता से संपर्क कर बुलाया। रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर जानवर को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि रात में सियार की आवाज से बच्चे डरकर बाहर नहीं निकलते थे।  

1665 वाहनों का चालान, ओवरस्पीड में पकड़े गए 19 वाहन
यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को पुलिस ने अभियान चलाया। दो पहिया वाहन संचालन के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले 1664 वाहन चालकों का चालान किया गया। ओवर स्पीड में 19 वाहनों का चालान हुआ। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान हो रहा है।  

सपा प्रमुख ने मृतकों के घर भेजा एक-एक लाख का चेक
सेवापुरी विधानसभा की ग्राम पंचायत जोगापुर में सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतक वशिष्ठ नारायण गौड़ और कुनाल गोंड के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। पिछले दिनों राजातालाब तहसील में राजस्व कर्मियों की ओर से प्रताड़ित करने पर वशिष्ठ ने आत्मदाह कर लिया था। मृतक के आवास पर पहुंचकर सपा नेताओं ने एक लाख का चेक उनकी पत्नी गीतादेवी को दिया। इसके अलावा चोलापुर की ग्रामसभा तेवर में बीते दिनों संदिग्ध स्थिति में मृत मिले कुनाल गोंड के घर जाकर भी एक लाख का चेक उसकी मां मायादेवी को दिया। तीन महीने पहले कुनाल अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने घर से शाम को निकला था और सुबह घर के समीप सड़क पर मृत मिला था। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, पूर्व मंत्री व्यास जी गौड़, प्रदेश महासचिव शिवप्रकाश उर्फ लल्लन राय, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल रहे।  
 
बंद होंगे बिना नक्शे के चल रहे हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर
वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि बिना स्वीकृति मानचित्र के चल रहे हॉस्पिटल व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्रवाई होगी। कई हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर बिना वीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए ही संचालित हो रहे हैं। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी गंभीर है। इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी।इसके लिए सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टीम गठित की गई है। आगामी दिनों में जिले के सभी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति संस्थान का उत्पीड़न करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित कराना है कि वीडीए क्षेत्र में सभी चिकित्सा संस्थान नगर नियोजन के मानकों के अनुरूप संचालित हों। 

पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत स्वीकृति अनिवार्य

उत्तर प्रदेश नगर नियोजन और विकास अधिनियम-1973 की धाराओं के तहत किसी भी भवन निर्माण से पूर्व नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत होना अनिवार्य है। इसी प्रकार पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत सभी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों के लिए मानचित्र स्वीकृति कराना अनिवार्य है। यह प्रावधान इस उद्देश्य से किया गया है कि चिकित्सा संस्थानों की इमारतें, उनके उपयोग, सुरक्षा मानकों एवं निर्माण की वैधता पूर्णतः नियमानुसार हों।

युवती लापता, युवक पर अपहरण का आरोप
बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में बड़ागांव पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। युवती 30 अक्तूबर की रात करीब एक बजे घर से अचानक गायब हो गई। खोजबीन के बाद पता चला कि जौनपुर निवासी आशीष राजभर अपने साथ बहलाकर ले गया है। आरोप है कि वह अपने साथ 20 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात भी ले गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। खोजबीन की जा रही।  

पिता-पुत्र ने जमीन पर किया कब्जा, सीपी से शिकायत
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर स्थित खेत की जमीन पर गांव के पिता-पुत्र ने जबरन कब्जा कर मकान की दीवार पर टिनशेड का निर्माण करा दिया। ट्रैक्टर से खेत जोताई और निर्माण का विरोध करने पर मनबढ़ पिता-पुत्र ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। मिर्जामुराद थाने से कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने शनिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से गुहार लगाई। सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूपुर निवासी विकास मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी पैतृक जमीन मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर में है। गांव के रहने वाले मनबढ़ पिता-पुत्र ने खेत की ट्रैक्टर से जोताई कर दी। एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

मकान हड़पने मामले में तीन पर केस

कूटरचित हस्ताक्षर मकान हड़पने मामले में राकेश कुमार सिंह ने तीन आरोपियों के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कराया। गिलट बाजार निवासी राकेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया की खोजवा निवासी सुधीर महतो ने जालसाजी व षड्यंत्र के तहत मकान पर अपना नाम दर्ज कराया। शिवपुर के रहने वाले अभय सिंह, रामाश्रय प्रसाद के जरिए यह कूटरचना की। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
16 अक्तूबर को सारनाथ में महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों गोंडा निवासी किशन और अमृतसर निवासी अवतार सिंह उर्फ राजू को सारनाथ और एसओजी की टीम ने रविवार को हिरामनपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल, एक बाइक और 10,200 नकद बरामद हुआ है। सारनाथ थाना प्रभारी सारनाथ शिवानंद सिसोदिया ने बताया कि चेन को बदमाशों ने 25,300 बेच दिया था। अवतार सिंह जेवरात गलाने का काम करता है।  

तमंचा से आतंकित कर पिटाई, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मोती सोनकर को तमंचा से आतंकित कर घर में बंदकर पिटाई की। पीड़ित ने रविवार को थाने में पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित मोती सोनकर ने बताया कि शनिवार को गांव के ही सुरेश सोनकर ने तमंचा दिखाकर धमकाया और कमरे में बंद कर पिटाई की। साथ में राम विलास, प्रेम सोनकर, करिया सोनकर और अन्य भी थे। प्रभारी निरीक्षक अजित कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एमबीबीएस छात्र की पिटाई, केस दर्ज
भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस छात्र अरहम जैन की शनिवार को पीजी के छात्र ने पिटाई कर दी। नई दिल्ली के पांडव नगर निवासी अरहम जैन ने बताया कि कैंपस में टहल रहे थे। पीजी के छात्र डाॅ. अभिषेक शेखर यादव अपनी कार से आया और डंडे से पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें