फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, नगर आयुक्त ने संकुलधारा और कुरुक्षेत्र पोखरे का जाना हाल

Tue, 20 Oct 2026 05:57 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों के बीच नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संकुलधारा के पास बने अस्थायी तालाब और अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
 
Register For Event
विज्ञापन
अस्थायी कुंड का निरीक्षण करते नगर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा पूजा के मद्देनजर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संकुलधारा के पास बने कृत्रिम तालाब और अस्सी स्थित कुरुक्षेत्र पोखरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को सभी जरूरी कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
Trending Videos

विसर्जन मार्ग और रोशनी दुरुस्त करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विसर्जन स्थलों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाया जाए और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए, ताकि रात में भी लोगों का आवागमन सुरक्षित रहे।

उन्होंने धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, सुंदरता और गरिमा बनाए रखने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को मौके पर जरूरी सुधार कराने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आस्था और जनसुविधाओं को प्राथमिकता
नगर आयुक्त ने कहा कि लोक आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी के तहत विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र सहित सिविल और प्रकाश विभाग के अवर अभियंता, एसएफआई और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें