- एक साल में- 17571 - 66003
- तीन साल में -12736 - 83417
- पांच साल में- 7119 - 25860
- पांच से दस साल-13443 - 50610
- दस साल से ऊपर- 9718 - 37717
केस - 1
अपर सिविल जज की अदालत ने 60 साल पुराने मामले का निस्तारण किया। ये मुकदमा बृजमोहन बनाम सूद्धु के बीच 1964 में फाइल हुआ था। अदालत में पुकार कराई गई, एक मौका भी दिया गया। उभय पक्ष की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। कोर्ट ने निस्तारित कर दिया।
केस - 2
अपर सिविल जज की अदालत में 1965 के मामले का निस्तारण हुआ। ये मुकदमा विभूत ग्लास वर्क्स बनाम भार्गव बॉटल स्टोर के बीच था। इसके पक्षकारों को अदालत ने उपस्थित होने का पूरा समय दिया। उपस्थित न होने पर अदालत ने केस को खारिज कर दिया।
केस -3
अपर सिविल जज की अदालत में साल 1965 में दर्ज मुकदमे में पुकार पर पक्षकार अनुपस्थिति रहे। न ही कोई स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। ये मुकदमा सीताराम बनाम जानकी देवी के बीच रहा। जबकि अदालत ने पूरा समय दिया था। अदालत ने पक्षकारों की अनुपस्थिति में खारिज कर दिया।