घटना में ऑटो चालक समेत दो अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
एसओ जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के आरोपी पिकअप चालक गुड्डू साहू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।