फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: गाजीपुर में छात्र सहित तीन लोगों की मौत, हादसों में गंवाई जान; रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Fri, 15 May 2026 09:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में पीजी कॉलेज के छात्र की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं करीमुद्दीनपुर में रेलवे ट्रैक पर बलिया निवासी अनिल गुप्ता का शव मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। दिलदारनगर में ट्रेन हादसे में मृत अज्ञात व्यक्ति का 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
Register For Event
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: गाजीपुर शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के छात्र की शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही बड़े भाई ने छात्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली के ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल ने बताया कि, गांव के विनोद खरवार का छोटा पुत्र आयुष खरवार (20) शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज का छात्र था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी गांव से कॉलेज के लिए निकला था। दोपहर में परिजनों के मोबाइल पर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। 

इसके बाद मौके पर पहुंचे बड़े भाई प्रदीप राजभर ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकक्ष ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव को मॉच्यूरी हॉउस में रखावा दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि, अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर बलिया के युवक का मिला शव
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर डेहमा हाल्ट स्थित फुट ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि संभवत: किसी ट्रेन की जद में आने से युवक की कटकर मौत हो गई है।

करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के फिरोजपुर (राजेंद्र नगर) निवासी अनिल गुप्ता (40) के रूप में हुई। पुलिस की ओर से सूचना दिए जाने पर मौके पर परिजन पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अनिल गुप्ता पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे।

बृहस्पतिवार की शाम वह घर से निकला थे, लेकिन देर रात नहीं लौटे। इसी दौरान जानकारी मिली कि ताजपुर डेहमा हाॅल्ट पर एक शव मिला है। पत्नी अर्चना गुप्ता और मां सावित्री देवी शव को देखकर बिलख रही थीं। उनके दो बेटे प्रतीक (8) और सार्थक (5) हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पूरी तरह से पता चलेगा।
विज्ञापन

ट्रेन दुर्घटना में मृत व्यक्ति का कराया अंतिम संस्कार
दिलदारनगर क्षेत्र में 11 मई को ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात शव को कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार की देखरेख में मर्चरी रूम में सुरक्षित रखवाया गया था। 72 घंटे बीतने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद अति प्राचीन श्मशानघाट पर शुद्ध लकड़ियों से अज्ञात मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कृष्ण कुमार बॉसफोर, जमुना राजभर, भोलेनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें