फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarva Pitru Amavasya 2025: अमावस्या पर कल पितरों को देंगे विदाई, रात में लगेगा सूर्यग्रहण, पढ़ें- खास बातें

Sat, 20 Sep 2025 09:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sarva Pitru Amavasya 2025: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को विदाई दी जाएगी। मान्यता है कि अमावस्या पर श्राद्ध करने से पितृगण प्रसन्न होकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
पितृ पक्ष - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आश्विन मास की अमावस्या पर पितरों को विदाई दी जाएगी। 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध से पितृगण प्रसन्न होकर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। अंतिम दिन गंगा के तट से लेकर पिशाचमोचन कुंड और घरों में श्राद्ध व तर्पण किया जाएगा। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद लेकर उनको विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन


ज्योतिषविद विमल जैन ने बताया कि आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शनिवार 20 सितंबर को रात 12 बजकर 17 मिनट से 21 सितंबर की देर रात 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही महालया की समाप्ति रविवार को हो जाएगी।

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण - फोटो : adobe stock
अमावस्या के दिन अज्ञात तिथि वालों का होता है श्राद्ध
अमावस्या के दिन अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध विधि-विधानपूर्वक किया जाएगा। अमावस्या तिथि के दिन श्राद्ध करने से अपने कुल व परिवार के सभी पितरों का श्राद्ध मान लिया जाता है। सनातन धर्म में हिंदू मान्यता के अनुसार अमावस्या के दिन अपने पूर्वजों के नाम पर श्वेत वस्त्र, दूध, चीनी, दक्षिणा किसी योग्य ब्राह्मण या किसी नजदीक के मंदिर में दान कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें; मिशन शक्ति 5.0: मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु बोले, देश में नदियों, गाय और तुलसी को मां के नाम से पूजते हैं

भारत में नहीं होगा ग्रहण का सूतक
21 सितंबर को पितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण रात्रि 10:59 से शुरू होगा और 22 सितंबर सुबह 3:23 पर खत्म होगा। रात्रि में ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक भारत में मान्य नहीं होगा। पितृपक्ष के अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की 108 परिक्रमा करने पर पूर्वजों की बाधा दूर होती है। जिनकी जन्मकुंडली में पितृदोष हो, उन्हें पितृपक्ष के अंतिम दिन के दिन विधि-विधानपूर्वक श्राद्ध कृत्य अवश्य करना चाहिए। सायंकाल मुख्य द्वार पर भोज्य सामग्री रखकर दीपक जलाया जाता है। इससे पितृगण तृप्त व प्रसन्न रहें और उन्हें जाते समय प्रकाश मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें